कांग्रेस पार्षद दल को पुुलिस ने हिरासत में लिया

सीएम से मिलने का नहीं मिला समय, कांग्रेसियों ने की नारेबाजी

 

जबलपुर। शहर विकास को लेकर कांग्रेस पार्षद दल सीएम मोहन यादव से मिलना चाह रहे थे लेकिन कांग्रेस पार्षदों को सीएम से मुलाकात का समय तय नहीं हुआ जिसके बाद कांग्रेसियों ने हंगामा करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस ने पहुंचकर कांग्रेस पार्षदों  को हिरासत म लिया।

नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा ने बताया कि शहर विकास के संबंध में कांग्रेस पार्षद दल मुख्यमंत्री मोहन यादव के जबलपुर आगमन पर उनसे मिलना चाहता था मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान कांग्रेस पार्षदों ने उनसे मिलने का समय मांगा, लेकिन समय न दिए जाने से नाराज कांग्रेस पार्षदों ने मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। नारेबाजी के बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लेते हुए नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा सहित कई कांग्रेसी पार्षदों को हिरासत में ले लिया है। गिरफ्तार पार्षदों में नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा, गुड्डू नबी ,अयोध्या तिवारी, गुलाम हुसैन, संतोष दुबे पांडा, वकील अंसारी, राकेश पांडे, सतेंद्र चौबे ,हर्षित यादव, आदि शामिल है।

Next Post

स्टेशनों पर गुणवत्ताहीन भोजन की भरमार, चुका रहे दुगने पैसे

Thu Feb 20 , 2025
  जनता से छुपाई जा रही थाली जबलपुर, नवभारत। मुख्य रेलवे स्टेशन में जनता थाली को छुपा कर अन्य व्यंजन धडल्ले से परोसे जा रहे हैं। इन व्यंजनों की गुणवत्ता की जाँच भी नहीं होती है। मालूम हो कि रेल प्रशासन द्वारा स्टेशन के हर स्टॉल में जनता खाना रखना […]

You May Like