सीहोर: शिक्षकों में विभागीय कार्रवाही से आक्रोश बना हुआ है. शिक्षक कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने विधायक सुदेश राय के प्रतिनिधि राजकुमार जायसवाल रिंकू को ज्ञापन देकर वेतन दिलाने की मांग की है. जिला शिक्षा अधिकारी संजय तोमर ने ई अटेंडेंस नहीं लगाने पर 1724 शिक्षकों का वेतन रोकने का आदेश दिया है.
संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों को विधायक प्रतिनिधि जायसवाल ने शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर शिक्षकों की समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया है. ज्ञापन देने वालों में विनोद उपाध्याय जिलाध्यक्ष म. प्र. तृतीय वर्ग शा. कर्मचारी संघ,संजय सक्सेना जिलाध्यक्ष प्रांतीय शिक्षक संघ,विश्वजीत त्यागी जिलाध्यक्ष राज्य शिक्षक संघ,मुकेश कुशवाहा जिलाध्यक्ष शासकीय शिक्षक संघ,संचाई सिंह परिहार जिलाध्यक्ष पुरानी पेंशन बहाली संघ शामिल रहे.
