सौसर:ईवे पर बीती रात मिडवे ट्रीट के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। रात करीब 11 बजे सड़क किनारे खड़े एक डंपर से तेज रफ्तार मोटरसाइकिल टकरा गई। इस दर्दनाक हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान बड़ोसा निवासी सुधाकर धुर्वे 40 वर्ष के रूप में हुई है। हादसे में घायल दो अन्य व्यक्तियों में राजकुमार और अनिल धुर्वे की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। दोनों घायलों को तत्काल सौसर के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए नागपुर रेफर कर दिया गया है।
जांच में जुटी पुलिस:
सौसर थाना प्रभारी रूपलाल उईके ने बताया कि पुलिस ने हादसे के लिए जिम्मेदार डंपर को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
