मानसिक दबाव बनाकर ब्लैकमेल कर रहे दो आरोपी गिरफ्तार

इंदौर: व्हाट्सएप पर कॉल रिकॉर्डिंग वायरल करने की धमकी देकर रुपए मांगने वाले दो आरोपियों को लसूड़िया थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी फरियादी से 80 हजार रुपए की मांग कर लगातार मानसिक दबाव बना रहे थे.मामले में समर पार्क कॉलोनी निवासी आयुष त्रिवेदी ने थाना लसूड़िया पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. फरियादी ने पुलिस को बताया कि उसके पिता ने वर्ष 2019 में अजय उर्फ कालू भिलाला को ड्राइवर के रूप में रखा था, जो कुछ महीनों बाद नौकरी छोड़कर चला गया, लेकिन परिवार से संपर्क बना रहा.

सोमवार 20 अप्रैल की सुबह फरियादी के व्हाट्सएप पर अक्षत दुबे का मैसेज आया, जिसमें एक कॉल रिकॉर्डिंग भेजी थी. यह रिकॉर्डिंग एक दिन पहले अजय भिलाला ने फरियादी के पिता से बातचीत के दौरान तैयार की थी. इसके बाद अक्षत दुबे लगातार कॉल कर 80 हजार रुपए की मांग करने लगा और पैसे नहीं देने पर रिकॉर्डिंग वायरल करने की धमकी दी.

पूर्व ड्राइवर ने उपलब्ध कराई थी रिकॉर्डिंग
पूछताछ में उसने बताया कि रिकॉर्डिंग उसे अजय भिलाला ने ही उपलब्ध कराई है. फरियादी के मुताबिक दोनों आरोपी लगातार संपर्क कर डराने धमकाने के साथ अवैध रूप से रुपए मांग रहे थे, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान हो गया था. शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला कायम किया है. वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी तारेश कुमार सोनी के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें अभिरक्षा में ले लिया. गिरफ्तार आरोपियों में अक्षत दुबे (38) निवासी मेन मार्केट, बैंक ऑफ इंडिया के पीछे, राजगढ़ और अजय कुमार भिलाला (20) निवासी ग्राम नगर मोहल्ला, राजगढ़ शामिल हैं. पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है

Next Post

लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर धमकी के मामले में एक और गिरफ्तार

Mon Apr 27 , 2026
इंदौर:शहर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर दी जा रही धमकियों के मामले में क्राइम ब्रांच ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने पूछताछ में बिल्डर विवेक दम्मानी को धमकी देने वाले केस में मुख्य आरोपी राजपाल की मदद करना स्वीकार किया है.पुलिस आयुक्त के निर्देश […]

You May Like

मनोरंजन