बेटे द्वारा पत्नी की हत्या, ससुर व एंबुलेंस चालक ने अंतिम संस्कार कर अस्थियां चंबल में विसर्जित की, तीनों आरोपी पकड़े

ग्वालियर। बेटे द्वारा पत्नी की हत्या के बाद ससुर मौके पर एंबुलेंस लेकर आया था और लाश को अपने कंधे पर लाद कर ले एंबुलेंस में लेकर मुरैना पहुंचे और उसका गांव में अंतिम संस्कार कर अस्थियां चंबल में विसर्जित कर दी। मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने पति दीनू, पिता जरदान सिंह और एंबुलेंस चालक विशंभर को पकड़ लिया है।

इसका खुलासा सीसीटीवी फुटेज और पकड़े गए आरोपी से पूछताछ के बाद हुआ है। इसका पता चलते ही पुलिस ने मददगार ससुर और एंबुलेंस चालक को पकडक़र पूछताछ शुरू कर दी है।

घटना थाटीपुर थाना क्षेत्र के सुरेश नगर स्थित सरकारी मल्टी में बीती रात की है। पुलिस से बचने के लिए मृतका के पति ने पुलिस थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी, जिससे पुलिस उस पर शक ना करे। घटना का खुलासा उस समय हुआ जब मृतका के मायके पक्ष को शंका हुई और उन्होंने पुलिस से शिकायत की, शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने पड़ताल की तो मामले का खुलासा हो गया और पति को पकडऩे के बाद मददगार पिता और एंबुलेंस चालक को पुलिस ने पकड़ लिया है।

थाटीपुर थाना प्रभारी केके पाराशर ने बताया कि थाना क्षेत्र के सुरेश नगर सरकारी मल्टी निवासी चंचल राजे 26 साल पत्नी दीनू टैगोर मूलत: मुरैना के कैमरा गांव की रहने वाली है। उनकी शादी एक साल पहले हुई है और पति यहां पर काम की तलाश में रह रहा था। गत रात दीनू थाने पहुंचा और पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस अभी उसकी तलाश कर रही थी कि तभी चंचल राजे के मायके वाले थाने पहुंचे और दीनू पर शंका व्यक्त की।

पुलिस ने जांच करना शुरू किया तो पता चला कि दीनू और चंचल के बीच विवाद हुआ था और जब चंचल घर से निकल गई तो दीनू उसका पीछा करते हुए पीताम्बरा नाले के पास पहुंचा और वहां पर उसने चंचल को रोक लिया। वहां पर उनके बीच विवाद हुआ था, विवाद के दौरान दीनू ने उसके सिर में पत्थर मार कर उसका गला घोंट कर हत्या कर दी।

हत्या करने के बाद दीनू ने पिता को कॉल कर हत्या करने की बात बताई, तो पिता ने लाश को छिपाने और आने को कहा, साथ ही पुलिस थाने में गुमशुदगी दर्ज कराने को कहा। जिसके बाद दीनू ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।

इसके बाद दीनू का पिता जरदान सिंह मौके पर एक एंबुलेंस लेकर आया और झाडिय़ों से लाश को निकाला और अपने कंधे पर डालकर एंबुलेंस में लेकर मुरैना पहुंचे और उसका गांव में अंतिम संस्कार कर अस्थियां चंबल में विसर्जित कर दी। मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने पति दीनू, पिता जरदान सिंह और एंबुलेंस चालक विशंभर को पकड़ लिया है।

इस बारे में एसएसपी धर्मवीर सिंह ने कहा कि पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को पकडक़र वारदात गें मददगार पिता व लाश को मुरैना ले जाने वाले एंबुलेंस चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Next Post

सडक़ निर्माण का विरोध कर रहे कांग्रेस नेता को घसीट कर ले गई पुलिस

Fri Jan 3 , 2025
नवभारत न्यूज रीवा, 3 जनवरी, शहर के बोदाबाग नीम चौराहा के पास अतिक्रमण गिराने के बाद सडक़ निर्माण के लिये पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी पहुंचे. जहा पर पीडि़त पक्ष एवं कांग्रेस नेता द्वारा विरोध किया गया. समझाइश के बाद जब बात नही बनी तो पुलिस ने कांग्रेस नेता को घसीट […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।