जबलपुर:अधारताल थाना अंतर्गत महाराजपुर मेंं बदमाशों ने एक घर पर पथराव कर दिया हमले मेें एक युवक घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक वेदांत शुक्ला निवासी महाराजपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बीती रात घर पर था, तभी मोहल्ले का रहने वाला सागर यादव अपने कुछ दोस्तों के साथ घर के सामने आया और हंगामा करने लगा।
जब वह बाहर निकला तो वह लोग सामने पडे हुए ईंट पत्थर उठाकर उसके घर में मारने लगे। एक पत्थर उसकी छाती में लग गया। इसके बाद सभी उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
