इटारसी। विद्या भारती पूर्व छात्र परिषद के तत्वावधान में सरस्वती शिशु मंदिर के पूर्व छात्रों द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर 6वे वर्ष में आचार्य दीदी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। लगातार छठवें वर्ष में आयोजित इस कार्यक्रम में 20 से 25 वर्ष पूर्व विद्यालय से पढक़र निकले छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षकों को सतपुड़ा की वादियों में दर्शनीय धार्मिक स्थल तिलक सिंदूर में भोलेनाथ के दर्शन के उपरांत सम्मानित किया। इस अवसर पर आजीवन शिक्षण एवं संस्कार रोपण के लिए स्वर्गीय नरेंद्र कुमार दुबे की स्मृति में पूर्व छात्र अवनीन्द्र दुबे द्वारा स्थापित विशेष सम्मान आचार्य गौरव सम्मान 2025 विद्यालय की सेवानिवृत्त आचार्य श्रीमती राकेश लता राजपूत दीदी को प्रदान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त सैनिक कारगिल योद्धा अरुण कुमार एवं पूर्व छात्रा बी एड कॉलेज की प्राचार्य डॉ राधिका चौधरी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सरस्वती शिक्षा समिति के सचिव कल्पेश अग्रवाल एवं उपाध्यक्ष अभिषेक तिवारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर वर्तमान में अध्यापन कार्य कर रहे शिक्षकों के साथ-साथ, सेवानिवृत्त एवं पूर्व शिक्षकों सहित लगभग 80 शिक्षकों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में पूर्व छात्र सौरभ दुबे, प्रदीप गौर, साक्षी शर्मा, प्रखर मालवीय, सौरभ शर्मा, छविराज सोनी, शिवकुमारी पटेल, स्वरुप सिंह राजपूत, कमल कांत बडग़ौती, सौरभ बिट्टू शर्मा, शिरीष सामक, लोकेश पटेल, अजीत चौरे, जय प्रकाश नागरे, मुकेश बीलिया, स्वदीप, प्रलभ दुबे, रीतेश पटेल सहित अनेक पूर्व छात्र उपस्थित रहे।
सरस्वती शिशु मंदिर के पूर्व छात्रों ने किया आचार्य दीदी का सम्मान
