दिल्ली से पुलिस वाला बोल रहा हूँ,कहते हुए साइबर ठग ने छात्र को डराकर लगाया चूना

जबलपुर‌। दिल्ली से पुलिस वाला बोल रहा हूँ, तुम्हारा अश्लील वीडियो वायरल हो गया। कहते हुए साइबर ठग ने एक छात्र को 35, 500 हजार रुपए का चूना लगा दिया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

गढ़ा पुलिस ने बताया कि सजल बेटियां 21 वर्ष निवासी गुप्ता नगर आईसीएमआर के पास गढ़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह बीकाम तृतीय वर्ष का छात्र है। घर पर ही बर्तन की दुकान है उसके मोबाइल पर एक अंजान मोबाइल से फोन आया जो बोला कि दिल्ली से पुलिस वाला बोल रहा हूँ तुम्हारा अश्लील वीडियो वायरल हो गया है, एक महिला तुम्हारी शिकायत लेकर थाना आई है और वीडियो कॉल कर महिला को दिखाया था। अज्ञात व्यक्ति ने अश्लील वीडियो की बात से डराकर, कपटपूर्वक बेईमानी कर 35, 500 रुपये फोन पे कराकर हड़प लिये हैं।

Next Post

बरगी डेम घूमने गए युवकों को चाकुओं से गोदा 

Wed Aug 20 , 2025
जबलपुर।‌ बरगी डेम घूमने गए युवकों को बदमाशों ने चाकूओं से गोद दिया। पुलिस ने बताया कि गौरव गिरी गोस्वामी 21 वर्ष निवासी गंगई बरखेड़ा थाना चरगवां ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह सेंचुरी नोवा फार्मा कम्पनी उमरिया डुमरिया में काम करता है। साथी रोहित भूमिया, अरविंद ठाकुर, अरविंद बर्मन, […]

You May Like