
जबलपुर। गोरखपुर थाना अंतर्गत क्रिश्चन कॉलोनी निवासी रेल्वे विभाग महाप्रबंधक में चीफ क्लर्क का साइबर ठग ने मोबाइल हैक कर लिया। स्क्रीन अचानक काली हो गई और खाते से रकम उड़ गई। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक मनोज शुक्ला निवासी क्रिश्चन कॉलोनी गोरखपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह रेल्वे विभाग महाप्रबंधक में चीफ क्लर्क के पद पर पदस्थ है उसका भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा में अकाउण्ट हैं जिसमें उसका मोबाइल नम्बर लिंक है। दोपहर लगभग 12-43 बजे उसका मोबाइल अचानक हैक हो गया स्क्रीन काली हो गयी थी कुछ समय बाद मोबाइल पुन: चालू होने की स्थिति में आया देखा उसका बैंक अकाउण्ट से गूगल एप के माध्यम से 12-43 बजे व 12-45 बजे 2 बार में कुल 99 हजार रूपये क्रमश: मोहम्मद अबरार एवं सौरभ नाम व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर हुये है। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसका मोबाइल हैक कर छलपूर्वक उसके खाते से 99 हजार रूपये निकल लिये हैं।
