कटनी ब्लड डोनर एंड वेलफेयर सोसायटी ने आयोजित किया हनुमान चालीसा अनुष्ठान

कटनी: कटनी ब्लड डोनर एंड वेलफेयर सोसाइटी ने शहर में एक भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया। नई बस्ती स्थित आई फिट स्पोर्ट्स टर्फ में आयोजित श्री हनुमान चालीसा अनुष्ठान में हजारों की संख्या में धर्म प्रेमी लोगों ने श्रद्धाभाव के साथ हिस्सा लिया। कार्यक्रम में शहर के समस्त जनप्रतिनिधियों, साथ ही अन्य सामाजिक, धार्मिक संस्था के प्रतिनिधियों, प्रसिद्ध चिकित्सकों, युवा उद्यमियों एवं शहर के गणमान्य नागरिकों ने भी हिस्सा लिया ।

कार्यक्रम में श्री हनुमान चालीसा अनुष्ठान का कार्यक्रम में वाणी सेवा श्री बजरंग बाल रामायण समाज कटनी की पूरी टीम ने दी।संगीत की धुन पर हनुमान चालीसा के पाठ से पूरे परिसर एवं क्षेत्र का वातावरण हनुमानमय हो गया।पूर्ण विधि विधान से इस कार्यक्रम को संस्था द्वारा कराया गया जिसमें अनुष्ठान में भाग लेने वाले को प्रसाद के साथ हनुमान चालीसा एवं आरती संग्रह भी वितरित की गई।
इस अवसर पर सोसाइटी के सदस्यों ने कहा कि यह आयोजन समाज में धर्म और सेवा की भावना को बढ़ावा देने के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि हनुमान चालीसा अनुष्ठान का उद्देश्य लोगों को भगवान हनुमान की भक्ति और सेवा की ओर प्रेरित करना है। कार्यक्रम में कटनी ब्लड डोनर सोसाइटी की महिला विंग टीम ने कार्यक्रम में अपनी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं कार्यक्रम के सफल संचालन में विशेष भूमिका निभाई।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया और भगवान हनुमान की आराधना की।

इस अवसर पर सोसाइटी के सदस्यों ने रक्तदान करने के लिए फॉर्म भराया, जिसमें कई लोगों ने रक्तदान करने के लिए अपनी सहभागिता दी।सोसाइटी के अध्यक्ष ने कहा कि यह आयोजन समाज में रक्तदान, सामाजिक सेवा की अलख जगाने के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महादान है और इससे कई जिंदगियों को बचाया जा सकता है।कार्यक्रम का संचालन सोसाइटी के सदस्यों ने किया और अंत में भगवान हनुमान की आराधना के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

Next Post

नरेला विधानसभा में गूंजे इंकलाब के नारे: भगत क्रांति दल की पदयात्रा में शामिल हुए सैकड़ों युवा

Mon Mar 23 , 2026
भोपाल: शहीद दिवस के अवसर पर नरेला विधानसभा क्षेत्र में एक विशाल पद यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय युवाओं और राजनीतिक कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली। यह पद यात्रा पुष्पा नगर चौराहे से प्रारंभ होकर पंजाबी बाग तक निकाली गई, जिसमें क्षेत्र के प्रमुख मार्गों को […]

You May Like