अपने वादे को पूर्ण करना मध्यप्रदेश शासन की कार्यशैली

रतलाम: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार द्वारा किए हर वादे को पूर्ण करना मध्य प्रदेश सरकार की कार्यशैली है। मध्य प्रदेश ऐसा पहला राज्य है जिसमें मुख्यमंत्री और श्रम विभाग के प्रयासों से विगत 2 वर्ष में उद्योगपतियों की रुकी हुई सब्सिडी राशि को जारी कर दिया है।यह बात कैबिनेट मंत्री, सूक्ष्म,लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग मध्य प्रदेश शासन चैतन्य काश्यप ने कहीं। आपने प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय वाग्देवी भवन रतलाम में प्रथम एवं द्वितीय तल पर 6 करोड़ 40 लाख रुपए की लागत से बने 20 कक्षो का लोकार्पण किया गया।

श्री काश्यप ने कहा कि लाड़ली बहना योजना , भावांतर भुगतान, मुआवजा राशि आदि किसानों को मिलना प्रारंभ किया गया है। अनुसूचित जाति , जनजाति के विद्यार्थीयो को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से राशि जारी की जा रही है, शिक्षा का अधिकार के अंतर्गत बच्चों को स्कूलों में प्रवेश दिया जा रहा है, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के शिक्षा मंत्री रहने के कार्यकाल में ही नई शिक्षा नीति लागू की गई जिससे स्कूल और कॉलेज में सकारात्मक परिवर्तन हुए हैं ।

Next Post

अपनी गंदी आंदतों पर लगाएं ब्रेेक, तभी हम स्वच्छता में बनेंगे नंबर एक

Sun Dec 7 , 2025
शाजापुर: एक्टिवा पर स्वच्छता का संदेश, हाथों में झाड़ू ओैर तन पर अपनी अनोखी ड्रेस पहने जब एक व्यक्ति शाजापुर पहुंचा तो झाड़ू लगाने लगा तो लोगों का ध्यान उनकी ओर आकर्षित हो गया. जब लोग उन्हें देख रहे थे तो उन्होंने भी लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया […]

You May Like