मुरैना: मुरैना में भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में बाइक सवार चार लोगों की मौत हो गई, बाइक सवार पुरुष महिला सहित दो बच्चे बाइक से मुरैना की तरफ आ रहे थे। हाईवे पर कचरा वाहन से बाइक टकराने से बाइक से छिटक कर सड़क पर गिरे, पीछे से आ रहे तेज गति ट्रक ने चारों को कुचल दिया। मृतकों में दो मासूम बच्चे भी शामिल हैं। मौके पर ही चारों लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। वे ग्वालियर से अपने गांव लोहगढ़ की तरफ आ रहे थे। इस दौरान नूराबाद थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 44 पर यह दुःखद घटना हुई।
Next Post
तेज रफ्तार इनोवा ने स्कूटी को मारी टक्कर, महिला की मौत
Fri Sep 18 , 2026
शहडोल: शहर के बुढार चौक से गांधी चौक के बीच कांग्रेस भवन के सामने बीती देर रात (करीब 11:30 से 12 बजे के बीच) एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार इनोवा वाहन ने एक स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार करीब 45 वर्षीय महिला […]

You May Like
-
1 year ago
विशेष अभियान चला कर 89 फरार आरोपी गिरफ्तार
-
7 months ago
एफपीआई ने फरवरी में किया 29,714 करोड़ रुपये का निवेश