शहडोल: शहर के बुढार चौक से गांधी चौक के बीच कांग्रेस भवन के सामने बीती देर रात (करीब 11:30 से 12 बजे के बीच) एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार इनोवा वाहन ने एक स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार करीब 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि महिला स्कूटी समेत काफी दूर तक घिसटती चली गई।
बताया जा रहा है कि पीड़िता अपने भाई के साथ रीवा से बिलासपुर जाने वाली ट्रेन पकड़ने स्टेशन जा रही थीं। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। कोतवाली पुलिस ने घटना में प्रयुक्त इनोवा वाहन (MP18 BB 2683) को डिटेक्ट कर लिया है। थाना प्रभारी राघवेन्द्र तिवारी ने वाहन की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Next Post
जबलपुर का मास्टर प्लान लागू करने की देरी पर हाईकोर्ट का कड़ा रुख
Fri Sep 18 , 2026
जबलपुर: जबलपुर का नया मास्टर प्लान लागू करने में हो रही देरी पर हाई कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्य न्यायाधीश अल्पेश यशवंत कोगजे व न्यायमूर्ति विवेक रूसिया की युगलपीठ ने प्रमुख सचिव नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग व संचालक नगर तथा ग्राम निवेश से शपथ पत्र पर जवाब […]

You May Like
-
6 days ago
अबेध बसूली मामले में पुलिस आरक्षक निलंबित
-
10 months ago
फांसी के फंदे में मिला गर्भवती महिला का शव
-
12 months ago
करूर भगदड़ में 39 लोगों की मौत से बहुत दुखी हूँ-स्टालिन