NSE का मुनाफा 23% बढ़कर ₹2,578 करोड़, सरकारी खजाने में ₹41,234 करोड़ का योगदान

मुंबई, भारत के अग्रणी स्टॉक एक्सचेंज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है। Q2FY27 में कंपनी का समेकित कर-पश्चात लाभ (PAT) साल-दर-साल 23 प्रतिशत बढ़कर ₹2,578 करोड़ रहा, जबकि कुल आय 9 प्रतिशत बढ़कर ₹4,554 करोड़ हो गई।

मुख्य आंकड़े:

Q2FY27 (समेकित):

– लेन-देन शुल्क से राजस्व ₹3,035 करोड़ (YoY +9%)
– कैश मार्केट ADTV ₹1,18,377 करोड़ (YoY +24%)
– इक्विटी ऑप्शंस ADTV ₹47,977 करोड़, इक्विटी फ्यूचर्स ADTV ₹1,24,574 करोड़
– ऑपरेटिंग EBITDA ₹3,079 करोड़ (YoY +107%), मार्जिन 76%
– कुल व्यय 51% घटकर ₹1,161 करोड़ (पिछले साल ₹1,297 करोड़ के SEBI सेटलमेंट प्रावधान के कारण)

H1FY27 (समेकित): कुल आय ₹9,807 करोड़, शुद्ध लाभ ₹5,698 करोड़ (+13%)

सरकारी खजाने में योगदान: पहली छमाही में NSE ने कुल ₹41,234 करोड़ का योगदान दिया, जिसमें STT/CTT ₹34,788 करोड़, आयकर ₹2,885 करोड़ और स्टाम्प ड्यूटी ₹1,926 करोड़ शामिल हैं।

NSE के MD & CEO श्री आशीषकुमार चौहान ने कहा, “Q2FY27 हमारे लिए महत्वपूर्ण तिमाही रही, क्योंकि हमने दुनिया के सबसे बड़े और तकनीकी रूप से उन्नत बाजार बुनियादी ढांचे में से एक के रूप में सफल लिस्टिंग पूरी की। इस तिमाही में हमने भारत के पहले टोकनाइज्ड बॉन्ड निर्गमन (₹1,000 करोड़) को भी सुगम बनाया।”

You May Like