
दमोह। आस्था और भक्ति के साथ दमोह से अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था मंगलवार सुबह रवाना हुआ।इस जत्थे में मयंक सेन, नरेंद्र सेन, सत्यदेव शर्मा, सतीश मिश्रा, विजय सेन, धीरेंद्र शास्त्री, गुड्डू रैकवार और रोहित कोरी शामिल हैं।सभी श्रद्धालु भगवान भोले बाबा के दर्शन कर पवित्र गुफा की यात्रा करेंगे और दर्शन के बाद सकुशल वापस लौटेंगे।यात्रा पर रवाना होने से पहले सभी ने बाबा बर्फानी के जयकारे लगाए और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। परिवारजनों और नगरवासियों ने फूलमाला पहनाकर जत्थे को विदा किया।
