हवा के साथ रिमझिम बारिश से बदला ग्वालियर का मौसम

ग्वालियर: जम्मू-कश्मीर में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते आज सुबह से ही शहर पर छाए बादलों और बौछारों के साथ ही कहीं-कहीं हल्की बारिश ने मौसम को बदल दिया है। पिछले दो दिन से हवा में बढ़ी नमी के कारण तपिश कुछ कम हुई थी, वहीं आज पड़ी बौछारों के साथ ही चल रही हवाओं ने मौसम में ठण्डक घोल दी है।
ग्वालियर के साथ चंबल संभाग में भी अगले दो दिन तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है।

शहर में मई माह में भीषण गर्मी पड़ती है। अप्रैल माह में जिस तरह से पारा 43 डिग्री तक पहुंच गया था उसे देखकर ऐसा लग रहा था कि मई की शुरुआत में गर्मी और रफ्तार पकड़ेगी लेकिन जम्मू-कश्मीर में सक्रिय हुए तीव्रता वाले पश्चिमी विक्षोभ के कारण रात से ही हल्के बादल आना शुरु हो गए थे, इसके बाद कहीं-कहीं बौछारें पड़ने लगी तो कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हुई। पश्चिमी विक्षोभ के कारण यह सप्ताह उतार-चढ़ाव वाला रहेगा।
3 डिग्री तक आएगी गिरावट
मौसम विभाग के अनुसार 5 मई तक मध्यप्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में गरज और बिजली के साथ 40 से 50 किलोमीटर की गति से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी तथा इस दौरान छिटपुट से हल्की एवं मध्यम वर्षा भी होगी। ग्वालियर-चंबल संभाग में भी मौसम ऐसा ही रहेगा। इस दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की क्रमिक गिरावट हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद मौसम में फिर गर्मी बढ़ने लगेगी।

Next Post

कल ग्वालियर आएंगे उप राष्ट्रपति, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

Sat May 3 , 2025
ग्वालियर: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ रविवार, 4 मई को ग्वालियर के प्रवास पर रहेंगे। उपराष्ट्रपति इस दिन सायंकाल लगभग 5.45 बजे राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल पर आएंगे। राज्यपाल मंगुभाई पटेल उनकी अगवानी करेंगे। इसके बाद उप राष्ट्रपति धनखड़ सायंकाल 6.15 बजे राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय पहुँचेंगे और यहाँ पर प्राध्यापक […]

You May Like

Play sound