ग्वालियर: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ रविवार, 4 मई को ग्वालियर के प्रवास पर रहेंगे। उपराष्ट्रपति इस दिन सायंकाल लगभग 5.45 बजे राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल पर आएंगे। राज्यपाल मंगुभाई पटेल उनकी अगवानी करेंगे। इसके बाद उप राष्ट्रपति धनखड़ सायंकाल 6.15 बजे राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय पहुँचेंगे और यहाँ पर प्राध्यापक एवं विद्यार्थियों से परस्पर संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे।
उप राष्ट्रपति धनखड़ एवं राज्यपाल पटेल सायंकाल लगभग 7.30 बजे मेला मैदान पहुँचकर विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर के सुपुत्र के विवाह पश्चात स्वागत समारोह में शामिल होंगे। रात्रि 8.15 बजे उप राष्ट्रपति धनखड़ वायु मार्ग द्वारा दिल्ली के लिये प्रस्थान करेंगे। उप राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
