मरकावाड़ा में पकड़ाया सागौन से भरा टैक्टर

छिंदवाड़ा. सागौन लेकर भाग रहे ट्रेक्टर को रात्रि गस्त के दौरान चौरई वन अमले ने पकड़ लिया और 9 नग सागौन की बल्ली जब्त किया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरूवार -शुक्रवार की देर रात वन अमला रात्रि गस्त पर था तब अमले को सूचना मिली कि ग्राम घाटसालीवाड़ा की ओर से एक ट्रेक्टर अवैध रूप से सागौन लेकर जा रहा है. सूचना मिलने पर वन अमला मौके पर पहुंचा तो वन अमले को देखकर चालक ट्रेक्टर लेकर वहां से भागने लगा. ट्रेक्टर के आगे बाइक सवार युवक भी चल रहा था. वन अमले ने ट्रेक्टर और बाइक का पीछा करने लगे, ग्राम मरकावाड़ा पहुंचने पर तस्कर अंधेरे का फायदा उठा कर वहां से भाग निकले और उन्होंने सागौन से भरा ट्रेक्टर और बाइक उसी स्थान पर छोड़ दिया था. वन अमले ने सागौन की 9 नग बल्ली सहित टे्रक्टर और बाइक को जब्त कर लिया. शुक्रवार को वन अमले ने सागौन तस्करी करने वाले ग्राम हथनापुर पिपरिया निवासी संतोष सनोडीया और मरकावाड़ा निवसी दीपक सनोडीया

को गिरफ्तार कर लिया. वन अमले ने दोनों आरोपियों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वे अपने साथियों के साथ मिलकर ग्राम घाटसालीवाड़ा के जंगल से सागौन की लकड़ी काट कर ले जा रहे थे. इस पर वन अमले ने दोनों आरोरी के खिलाफ वनसुरक्षा अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है वहीं वन अमला अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुट गया है. उक्त कार्रवाई में परिक्षेत्र अधिकारी चौरई सुश्री वंदना पाल, डिप्टी रेंजर अरुण सेंगर, जितेंद्र राजपूत, नवीन वर्मा , आशीष शुक्ला, संजय यादव, अनिल सराठे, डिप्टी रेंजर रवि सिंग वर्मा योगदार रहा.

Next Post

आबकारी विभाग की अमरवाड़ा क्षेत्र के अवैध शराब के अड्डे पर दबिश

Sat Nov 8 , 2025
छिंदवाड़ा. आबकारी वृत्त अमरवाड़ा के दल द्वारा आज अमरवाड़ा के ग्राम खकरा चौरई में दबिश दी गई, जहां से आरोपियों के कब्जे से 12 लीटर हाथ भट्टी मदिरा आबकारी द्वारा कब्जे में ली गई। इसके बाद ग्राम कोल्हिया में पेंच नदी के किनारे के प्लास्टिक के छोटे कैन में भरकर […]

You May Like