फरवरी 2022 से अब तक यूक्रेन के हमलों में 8,000 से अधिक रूसी नागरिकों की मौत : मिरोशनिक

मॉस्को, 24 अप्रैल (वार्ता) रूस के विदेश मंत्रालय के विशेष दूत रोदियोन मिरोशनिक ने दावा किया है कि फरवरी 2022 से अब तक यूक्रेन के सशस्त्र बलों के हमलों में 8,000 से अधिक रूसी नागरिकों की मृत्यु हो चुकी है और लगभग 20,000 लोग घायल हुए हैं। श्री मिरोशनिक के अनुसार, कुल मिलाकर 27,872 नागरिक हताहत हुए हैं, जिनमें 8,012 लोगों की मृत्यु हुई है। उन्होंने बताया कि 2026 के पहले 90 दिनों में ही कम से कम 1,725 नागरिक घायल हुए हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि फरवरी 2022 से अब तक यूक्रेनी बलों ने रूस के नागरिक ठिकानों पर चार लाख से अधिक गोले दागे हैं, जबकि 2026 के पहले तीन महीनों में यह संख्या 43,000 से अधिक रही है।

श्री मिरोशनिक ने कहा कि इन आंकड़ों को पश्चिमी देशों द्वारा नजरअंदाज किया जा रहा है या तोड़-मरोड़ कर प्रस्तुत किया जा रहा है, जिसमें संयुक्त राष्ट्र के कुछ अधिकारियों की भूमिका भी बतायी गयी है।
उन्होंने यूक्रेन सरकार पर आरोप लगाया कि वह हमलों को तेज कर मानवीय स्थिति को और खराब करना चाहती है तथा मानवाधिकारों की अनदेखी कर रही है। श्री मिरोशनिक ने यह भी कहा कि अग्रिम पंक्ति के क्षेत्रों में यूक्रेनी बलों ने बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचाया है और आबादी को जबरन हटाया है।

Next Post

गाज़ा युद्ध में 2023-2025 के बीच प्रतिदिन औसतन 47 महिलाएं और लड़कियां मारी गईं : संरा

Fri Apr 24 , 2026
न्यूयॉर्क, 24 अप्रैल (वार्ता) गाज़ा पट्टी में अक्टूबर 2023 से दिसंबर 2025 के बीच इजरायल की सैन्य कार्रवाई में 38,000 से अधिक महिलाएं और लड़कियां मारी गयी हैं, जो इस अवधि में प्रतिदिन औसतन 47 मौतों के बराबर है। संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी। संयुक्त […]

You May Like