
जबलपुर। बरगी डेम घूमने गए युवकों को बदमाशों ने चाकूओं से गोद दिया। पुलिस ने बताया कि गौरव गिरी गोस्वामी 21 वर्ष निवासी गंगई बरखेड़ा थाना चरगवां ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह सेंचुरी नोवा फार्मा कम्पनी उमरिया डुमरिया में काम करता है। साथी रोहित भूमिया, अरविंद ठाकुर, अरविंद बर्मन, साहिल श्रीपाल, दीपक लोधी के साथ अलग अलग तीन मोटर सायकलों से बरगी डेम पहॅुचे थे। मोटर सायकलें किनारे खड़ी करके सामूहिक सेल्फी ले रहे थे, तभी बाबू नाम के लड़के ने अन्य 5 लड़कों के साथ हम लोगों को घेर लिया, सभी लड़कों ने चाकू निकाल लिये एवं जान से मारने की नियत से बाबू ने चाकू से हमलाकर दीपक लोधी को पेट में मार दिया, अन्नू ने चाकू साहिल को पीठ, अतुल नामक लड़के ने चाकू से उसके पेट में मारने की कोशिश को तो उसने चाकू पकड़ लिया जिससे चोट आयी, तीन लड़कों में एक लड़का का नाम करन था अन्य 2 लड़कों के नाम नही जानता है। दीपक, साहिल को उपचार के लिए बरगी अस्पताल लेकर गये जहां से दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
