आज आंधी का येलो अलर्ट

जबलपुर: सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। गुरूवार को सुबह से सूर्यदेव के तेवर उग्र रहे। शाम को बादल मंडराने के साथ हवाएं चली। बूंदाबांदी भी हुई। पारा 38.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 3 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री पर पहुंच गया जो सामान्य से 3 डिग्री कम रहा। उत्तर-दक्षिणी हवाएं 10 से 11 किमी की रफ्तार से चली। आज 40 से 50 किमी की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना के साथ मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग की माने तो ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण पश्चिमी राजस्थान के ऊपर माध्य समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है। ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण मध्य उत्तर प्रदेश के उत्तरी भागों के ऊपर माध्य समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है। एक ट्रफ़ दक्षिण-पूर्व राजस्थान से उत्तर मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल से होते हुए पश्चिम बंगाल बांग्लादेश तटों से दूर उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर गंभीर अवदाब के केंद्र तक माध्य समुद्र तल से 0.9 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है।

Next Post

नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार

Fri May 30 , 2025
सतना: नाबालिग लडक़ी का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों ने नाबालिग को जबलपुर रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन में बैठा दिया था. जिसके चलते वह महाराष्ट के दादर पहुंच गई थी.लडक़ी ने अपने बयान में बताया कि 20 […]

You May Like