सवारियों के विवाद को लेकर बस चालक पर हमला

सतना: सवारियों को लेकर हुए विवाद के चलते सतना-रीवा मार्ग पर एक बस ड्राइवर के साथ लाठी-डंडों से मारपीट का मामला सामने आया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। यह वारदात कोलगवां थाना क्षेत्र के अंतर्गत कारगिल ढाबा के पास हुई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, ओम साईं राम ट्रेवल्स के चालक राकेश साकेत गुरुवार को सतना से रीवा सवारियां लेकर जा रहे थे। तभी कुछ युवकों ने बस के ड्राइवर गेट के पास आकर गाली-गलौज शुरू कर दी और उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

चालक को लात-घूंसे भी मारे गए। आरोप है कि हमलावर यहीं नहीं रुके। करही पहुंचने पर उन्होंने अपनी गाड़ी लगाकर बस को रोका और बस के अंदर घुसकर ड्राइवर के साथ दोबारा मारपीट की। इस दौरान बस कंडक्टर सनी मिश्रा के साथ भी गाली-गलौज की गई और बस में बैठी सवारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। बताया जा रहा है कि यह पूरा विवाद सवारी बैठाने को लेकर शुरू हुआ था। घटना के दौरान आरोपियों ने चालक और कंडक्टर को जान से मारने की धमकी भी दी। फिलहाल, पुलिस ने मामले को संज्ञान में ले लिया है और जांच शुरू कर दी है। घटना के फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Next Post

आईएसबीटी से पहले ही सौदेबाजी, ऑटो और बस चालकों की मनमानी जारी

Fri Jan 23 , 2026
सतना: नगर निगम और हाउसिंग बोर्ड के संयुक्त प्रयास से करीब 32 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया आईएसबीटी यानी नया बस स्टैंड शुरू होते ही विवादों में घिर गया है। प्रशासनिक निरीक्षण, दिशा-निर्देश और बैठकों के बावजूद जमीनी हालात में कोई खास सुधार नजर नहीं आ रहा […]

You May Like