30 किलो गांजा कार के बोनट और सीलिंग के अंदर मिला

सिंगरौली:अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत चितरंगी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक कार के बोनट और सीलिंग से 30 किलो गांजा जिसकी बाजार में कीमत करीब 4 लाख रुपये बरामद किया है। साथ ही तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। गांजा तस्करी का खुलासा रुस्तम कॉन्फ्रेंस में एएसपी अभिषेक रंजन ने प्रेस वार्ता कर किया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी उ.प्र. की मिर्जापुर से स्विफ्ट डिजायर कार से नौडिहवा के रास्ते चितरंगी गांजा बेचने आ रहे हैं।

जिसके बाद थाना प्रभारी सुधेश तिवारी के नेतृत्व में टीम बनाकर दबिश दी। पुलिस ने बगदरा ढाबे के पास घेराबंदी कर स्विफ्ट डिजायर कार को रुकवाया । मुखबिर के बताये अनुसार स्विफ्ट डिजायर कार में बैठे तीन लोगो से गांजे के बारे में पूछतांछ किया गया। जहां कोई सामग्री होना नही बताये। तस्करों ने गाड़ी की डिग्गी भी खोलकर दिखाये, जिसमे कोई सामग्री नही मिली। लेकिन थाना प्रभारी की टीम ने गाड़ी की तलाशी लेने के बाद जैसे ही कार के बोनट खुलवाए तो पुलिस के भी होश उड़ गए।

Next Post

डिब्बे में रखे लाखों के जेवर हो चोरी

Thu Apr 17 , 2025
जबलपुर: रांझी थाना अंतर्गत बिलपुरा में चोरों ने एक घर में धावा बोलते हुए लाखों के जेवरात पार कर दिए। पुलिस के मुताबिक विनीता चौधरी निवासी बिलपुरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह पति सर्वेश चौधरी के साथ भोपाल गई थी। सोने चांदी के जेवरात सिद्धी कॉलोनी में रहने वाली […]

You May Like

मनोरंजन