
दमोह। थाना बटियागढ़ क्षेत्र के ग्राम घनश्यामपुरा से 16 जुलाई 2026 की रात करीब 10 बजे अज्ञात चोरों द्वारा सोनालीका कंपनी का ट्रैक्टर क्र. एमपी 34 एए 2086 मय ट्राली चोरी कर लिया गया था। इस संबंध में प्रार्थी आशीष जैन, 37 वर्ष, निवासी घनश्यामपुरा की रिपोर्ट पर थाना बटियागढ़ में अपराध क्रमांक 195/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई थी। एसपी आनंद कलादगि के निर्देशन और एसडीओपी पथरिया प्रिया सिंधी के नेतृत्व में थाना प्रभारी निरीक्षक रजनी शुक्ला व पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र, साइबर सेल और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लगातार पतासाजी की।पुलिस ने 23 जुलाई 2026 को कार्रवाई करते हुए आरोपी टीकाराम अहिरवार निवासी गल्ला मंडी, थाना मोतीनगर, सागर और नीलेश अहिरवार पिता तीरथ अहिरवार, निवासी ग्राम भैंसा रामनगर, थाना मोतीनगर, जिला सागर को दस्तयाब किया।
*पुलिस टीम को मिलेगा 10000 रूपये का इनाम*
पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (भापुसे) ने जबलपुर नाका स्थित पुलिस में एसडीओपी प्रिया सिंधी, थाना प्रभारी बटियागढ़ रजनी शुक्ला, थाना प्रभारी पटेरा धर्मेंद्र गुर्जर, चौकी प्रभारी फुटेरा कला आनंद कुमार, उनि.सियाराम, केरवना चौकी प्रभारी सउनि.मनीष यादव,सउनि आनंद कुमार, प्र.आर. मुकेश, भानू उपाध्याय,महेन्द्र, राकेश अठ्या (साईबर सेल), आरक्षक सोनू पटैल, सूर्या सिपौल्या,मयंक दुबे(साईबर सेल), इन्द्रजीत सिंह राजपूत, चालक आर.बदन की सराहना भूमिका रहने पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने बटियागढ़ से चोरी गया सोनालिका ट्रैक्टर व ट्राली, जिला सागर क्षेत्र से चोरी किया गया एक अन्य ट्रैक्टर,पानी का टैंकर,घटना में प्रयुक्त एक पिकअप वाहन भी बरामद किया है। जल्द चोरी पकड़ने पर पुलिस टीम को 10000 रूपये का इनाम भी दिया जाएगा। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। इस प्रकरण में एक आरोपी फरार है। अन्य चोरी की घटनाओं में भी इनकी संलिप्तता की जांच की जा रही है।
