रेतनाका के आगे नहीं मिलेगा वाहनों को प्रवेश

नर्मदा प्रकट्योत्सव पर वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था  

जबलपुर: नर्मदा प्राकट्योत्सव पर 4 फरवरी को गौरीघाट में बड़ी संख्या में मां नर्मदा के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा मेला क्षेत्र में दुपहिया, चार पहिया वाहनों के आवागमन, पार्किंग, भंडारा एवं अस्थाई फूल माला और प्रसाद विक्रय की दुकानों के लिए स्थान चिन्हित किये गये हैं। जिला प्रशासन द्वारा इस दिन सुगम यातायात के मद्देनजर वन-वे ट्रैफिक की व्यवस्था भी लागू की गई है।

मेला अधिकारी एवं एसडीएम गोरखपुर अनुराग सिंह के अनुसार नर्मदा प्राकट्योत्सव पर चार पहिया एवं दोपहिया वाहन रामपुर चौक से बादशाह हलवाई मंदिर पोलीपाथर होते हुए गौरीघाट की ओर आ सकते है। जबकि तिलहरी-महौली से गौरीघाट की ओर जाने वाले वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। रामपुर चौक बादशाह हलवाई मंदिर से पोलीपाथर होकर गौरीघाट की ओर आने वाले वाहनों के लिए रेतनाका से मार्ग डायवर्ट किया जाकर अवधपुरी होते हुए आयुर्वेदिक कॉलेज ग्राउंड एवं गीताधाम के सामने ग्राउंड में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। आमजन मां नर्मदा के दर्शन के बाद आयुर्वेदिक कॉलेज से मटौली तिलहरी होते हुए शहर की और वापस जा सकते है। प्रशासन द्वारा वृद्धजनों एवं दिव्यांगओं के लिए रेतनाका आयुर्वेदिक कॉलेज मैदान की पार्किंग एवं नावघाट में नि:शुल्क ई-रिक्शा की सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी।

घाटों पर नहीं लगेंगी अस्थाई दुकानें, स्थान चिन्हित
एसडीएम गोरखपुर के मुताबिक फूलमाला, पूजन सामग्री एवं प्रसाद विक्रय जैसी सभी छोटी अस्थाई दुकानों को झंडा चौक से लेकर घाटों तक लगाये जाने को प्रतिबंधित किया गया है। ये सभी दुकानें आयुर्वेद कॉलेज खेल मैदान के सामने, रामलला मंदिर के सामने से पुरानी छोटी लाइन वाले मार्ग पुराना गौरीघाट स्टेशन तक लगायी जा सकेंगी। दुकानों की जगह चिन्हित कर दुकान क्रमांक आवंटन का कार्य नगर निगम द्वारा किया जायेगा। इसी प्रकार नर्मदा प्राकट्योत्सव पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए रामपुर तिराहे से गौरीघाट तक रोड़ में लगने वाले भंडारों के लिए झंडा चौक के सामने पुरानी छोटी लाइन से गौरीघाट स्टेशन रोड़ एवं आयुर्वेदिक कॉलेज खेल मैदान की दीवार के किनारे जगह आरक्षित की गई है। भंडारों के लिए चिन्हित स्थल का आवंटन नगर निगम जबलपुर द्वारा किया जाएगा।

Next Post

रिटायरमेंट पार्टी में वेटरों ने चुराई थी नगदी, सोने का हार,  दो गिरफ्तार

Mon Feb 3 , 2025
जबलपुर:अधारताल थाना अंंतर्गत जयप्रकाश नगर निवसी जीसीएफ फैक्ट्री से रिटायर्ड ओएस की रिटारमेंट पार्टी के दौरान हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। चोरी यहां काम करने वाले वेटरों ने की थी। जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। जिनके कब्जे से एक सोने का हार बजनी 31 […]

You May Like