पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण ऊर्जा संकट की है आशंका: मेलोनी

रोम, 06 अप्रैल (स्पूतनिक) इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने स्वीकार किया है कि यदि पश्चिम एशिया में स्थिति और बिगड़ती है तो देश को ऊर्जा की कमी का सामना करना पड़ सकता है।

‘कोरिरे डेला सेरा’ अखबार ने शनिवार को इटली के चार हवाई अड्डों—मिलान, वेनिस, ट्रेविसो और बोलोग्ना में जेट ईंधन पर लागू किये गये पहले प्रतिबंध की जानकारी दी।

सुश्री मेलोनी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर कहा, ” जब खाड़ी देशों में अस्थिरता बढ़ती है, तो इसका सीधा असर ऊर्जा की लागत, व्यवसायों, नौकरियों और अंततः परिवारों की क्रय शक्ति पर पड़ता है।”

प्रधानमंत्री का मानना है कि वैश्विक ऊर्जा बाजार में फारस की खाड़ी के देश प्रमुख भूमिका निभाते हैं। अगर वहां उत्पादन कम या बंद होता है, तो ऊर्जा की कीमतें हर किसी के लिए बढ़ जायेंगी। सुश्री मेलोनी ने आगाह किया, “अगर स्थिति और खराब होती है तो हम ऐसी स्थिति में पहुंच सकते हैं, जहां हमारे पास जरूरत भर ऊर्जा उपलब्ध न हो, यहां तक कि इटली में भी।”

शुक्रवार और शनिवार को सुश्री मेलोनी ने फारस की खाड़ी के देशों का दौरा किया। उनके अनुसार, ये देश इटली की तेल आवश्यकताओं का 15 प्रतिशत हिस्सा पूरा करते हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया, “मैंने उनके साथ चर्चा की कि कैसे सहयोग मजबूत किया जाये, तनाव रोकने में मदद की जाये और उन रास्तों पर नौवहन की स्वतंत्रता को तेजी से बहाल किया जाये, जिन पर ऊर्जा, व्यापार और

स्थिरता निर्भर करती है, जिसकी शुरुआत होर्मुज जलडमरूमध्य से होती है।”

अट्ठाइस फरवरी को अमेरिका-इजरायल ने तेहरान सहित ईरान में लक्ष्यों पर हमले शुरू किये थे, जिससे काफी नुकसान हुआ और नागरिक हताहत हुए। ईरान इसके जवाब में इजरायली क्षेत्र के साथ-साथ पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले कर रहा है।

बढ़ते संघर्ष ने वैश्विक तेल और एलएनजी के लिए प्रमुख आपूर्ति मार्ग, होर्मुज जलडमरूमध्य के माध्यम से होने वाले शिपिंग को लगभग रोक दिया है। इसके परिणामस्वरूप अधिकतर देशों में ईंधन की कीमतें बढ़ रही हैं।आलम.श्रवण

 

 

 

Next Post

शरीफ विश्वविद्यालय पर हमला ट्रंप की अज्ञानता का प्रतीकः मोहम्मद रजा आरिफ

Mon Apr 6 , 2026
नयी दिल्ली, 06 अप्रैल (वार्ता) ईरान के उपराष्ट्रपति मोहम्मद रजा आरिफ ने तेहरान के “शरीफ प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय’ को निशाना बनाकर किए गए कथित ‘बंकर-बस्टर’ बम हमले की निंदा करते हुए इसे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ‘बर्बरता’ करार दिया है। स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त श्री आरिफ ने सोशल मीडिया […]

You May Like