
जबलपुर। केंद्रीय स्वास्थ्य, परिवार कल्याण एवं रसायन व उर्वरक मंत्री जगतप्रकाश नड्डा का गुरुवार को जबलपुर आगमन हुआ। डुमना विमानतल पर भारतीय जनता पार्टी जबलपुर नगर एवं ग्रामीण के कार्यकर्ताओ द्वारा उनकी अगवानी कर भव्य स्वागत किया गया।
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा डुमना विमानतल से लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के सिविल लाइन स्थित निवास पहुंचे जहाँ जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ जनो, जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्ष एवं पार्षदो से भेंट की। इसके बाद श्री नड्डा सांसद आशीष दुबे के राइट टाउन स्थित सांसद कार्यालय पहुंचे जहाँ कार्यकर्ताओ से भेंट की।
23 को सिटी बंगाली क्लब जाएंगे
जानकारी के अनुसार केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा शुक्रवार 23 जनवरी को सुबह 10:30 बजे सिद्धि बाला बोस लायब्रेरी एसोसिएशन के शताब्दी वर्ष पर सिटी बंगाली क्लब करमचंद चौक में आयोजित समारोह में शामिल होंगे। श्री नड्डा दोपहर 12:30 बजे गैरीसन ग्राउंड सदर में आयोजित मुख्यमंत्री विवाह योजना के कार्यक्रम में शामिल होंगे, इसके पश्चात दोपहर 3 बजे उजार पुरवा बलदेबबाग स्थित जल मंदिर का अवलोकन करने जायेंगे। इसके बाद श्री नड्डा शाम 6:15 बजे बजे ग्वारीघाट पहुंचेंगे जहाँ झंडा चौक से उमाघाट तक कार्यकर्ताओ द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जायेगा इसके बाद श्री नड्डा माँ नर्मदा जी की महाआरती में शामिल होंगे।
ये रहे उपस्थित
डुमना विमानतल पर स्वागत के दौरान लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी, सांसद आशीष दुबे, भाजपा जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, ग्रामीण अध्यक्ष राजकुमार पटेल, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, विधायक अशोक रोहाणी, सुशील तिवारी इंदु, नीरज सिंह, संतोष बरकडे, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी पराँजपे, जिप अध्यक्ष आशा गोंटिया, नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज, पूर्व विधायक शरद जैन, अंचल सोनकर, हरेंद्रजीत सिंह बब्बू, नंदनी मरावी, नरेंद्र त्रिपाठी, पूर्व जिला अध्यक्ष जीएस ठाकुर, प्रभात साहू, रानू तिवारी, महामंत्री पंकज दुबे, रंजीत पटेल मौजूद रहे।
