तहसीलदार की पत्नी से ठगी का एक आरोपी गिरफ्तार

सतना : शारदेय नवरात्रि के दौरान सुबह सवेरे घर से पैदल निकलीं नायब तहसीलदार की पत्नी से सोने चांदी के आभूषण ठग लिए जाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. उत्तराखण्ड के निवासी इस आरोपी को राज्य के कई थानों की पुलिस तलाश कर रही है.जिले के नागौद थाना प्रभारी अशोक पाण्डेय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 28 सितंबर की सुबह नायब तहसीलदार राजेंद्र प्रसाद मांझी की पत्नी श्रीमती शशि मांझी को भगवान का दर्शन कराने और सारी समस्यायों से मुक्ति दिलाने के नाम पर उनके पास मौजूद सोने चांदी के आभूषण ठग लिए जाने की घटना सामने आई थी.

इस मामले में पुलिस ने जब सीटीवी फुटेज के जरिए आरोपी की पहचान करनी शुरु की तो उसके उत्तराखण्ड के होने की जानकारी सामने आई. लिहाजा पुलिस टीम गठित कर उत्तराखण्ड भेजते हुए आरोपियों की तलाश की गई. जहां पर यह जानकारी सामने आई कि आरोपी प्रदेश के कई थानों में वांटेड हैं. इसी दौरान आरोपी की लोकेशन कलिंजर में होने की जानकारी मिली. लिहाजा पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए वहां पहुंचकर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

पकड़े गए आरोपी की पहचान अविद हुसैन पिता हुसन दीन उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम ठंडानाला कोपा उधमसिंह नगर उत्तराखण्ड के तौर पर हुई. पूछताछ में आरोपी द्वारा न सिर्फ नायब तहसीलदार की पत्नी के साथ ठगी करने बल्कि 9 महीने पहले अमििलया टावर नागौद के निकट श्रीमती प्रविता सिंह पति कैलाश के आभूषण ठगने की घटना को भी स्वीकार कर लिया.
 पुलिस ने जब्त किए 47 हजार
पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में आरोपी अविद हुसैन ने बताया कि ठगी के गहने उसके साथी शहजाद ने बेचे थे. जिसके चलते उसके हिस्से में 50 हजार रु आए थे. जिसमें से 3 हजार खर्च हो गए. जिसके चलते पुलिस ने 47 हजार रु जब्त कर लिए. इतना ही पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में आरोपी ने शहर में कोलगवां और सिविला लाइन थाने में भी ठगी की घटना को अंजाम देना स्वीकार कर लिया. जिसे देखते हुए पुलिस कप्तान द्वारा पुलिस टीम को ईनाम 5 हजार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई

Next Post

11 अक्टूबर को स्टार गोल्ड पर होगा फ़िल्म 'हाउसफुल 5' का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर

Tue Oct 7 , 2025
मुंबई, 07 अक्टूबर (वार्ता) फ़िल्म ‘हाउसफुल 5’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर स्टार गोल्ड पर 11 अक्टूबर, शनिवार को रात आठ बजे होगा। स्टार गोल्ड इस त्योहारी सीज़न अपने दर्शकों के लिये ‘हाउसफुल 5’ लेकर आ रहा है। साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित और तरुण मंसुखानी द्वारा निर्देशित यह फ़िल्म हंसी और […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।