तीन बार शादी के करीब आईं सुष्मिता सेन, फिर भी कभी नहीं बनीं दुल्हन

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सुष्मिता सेन का जन्म 19 नवंबर, 1975 को हैदराबाद में हुआ था। सुष्मिता सेन आज अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं। सुष्मिता सेन हमेशा अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। उन्होंने अपने शादी के फैसलों को लेकर एक इंटरव्यू में बड़ा खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि कैसे तीन बार शादी करने के करीब आकर भी वह कभी दुल्हन नहीं बन पाईं। सुष्मिता ने कहा था कि उनकी दोनों बेटियां अलीशा और रेने शादी ना करने की वजह नहीं हैं।

सुष्मिता सेन ने स्पष्ट किया था कि उनकी बेटियों का शादी से कोई लेना-देना नहीं है। सुष्मिता ने कहा कि मैं नहीं चाहती कि कोई भी आए और जिम्मेदारियों को शेयर करे, लेकिन कभी भी कोशिश न करें और मुझे इससे दूर जाने के लिए कहे। मैंने तीन बार शादी करने के करीब आई, लेकिन किसी तरह भगवान ने मुझे बचा लिया। एक्ट्रेस ने आगे बताया कि उनका मानना है कि ईश्वर ने उनकी रक्षा इसलिए की क्योंकि वह दोनों बेटियों की भी रक्षा कर रहे हैं।

Next Post

ओलंपियाड में आए बच्चों को पूड़ी-सब्जी और मिठाई की जगह कागज में पकड़ाया 1-1 समोसा-जलेबी

Wed Nov 19 , 2025
सतना: केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं-कार्यक्रमों की परिणिति जिला स्तर तक पहुंचते-पहुंचते क्या हो जाती है, इसकी एक बानगी मंगलवार को आयोजित ओलंपियाड प्रतियोगिता परीक्षा में देखने को मिली. जारी आदेश में भले ही परीक्षा में शामिल होने वाले सभी बच्चों को बाकायदा बैठाकर पूड़ी-सब्जी और मिठाई […]

You May Like