छिंदवाड़ा में कफ सिरप से बच्चों की मौत ने किया प्रदेश को शर्मसार

सीहोर। विगत दिनों छिंदवाड़ा में जहरीले कफ सिरप से कई दर्जन मासूम बच्चों की मौत स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र शुक्ला एवं स्वास्थ्य सेवाओं में हो रही लापरवाही के खिलाफ जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती के नेतृत्व एवं पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल की उपस्थिति में जिला चिकित्सालय के मुख्य द्वार के पास धरना प्रदर्शन किया गया. उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने स्वाथ्य मंत्री इस्तिफा दो के नारे लगाकर विरोध जताया.

जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं बद से बदतर हो गई हैं. विगत दिनों छिंदवाड़ा में जहरीले कफ सिरप से मासूमों मौतों से मध्य प्रदेश को गहरे दुख में डाल दिया है. यह घटना सरकार और प्रशासन की गंभीर लापरवाही को उजागर करती है. इसके साथ ही जिले में भी स्वास्थ्य सेवाएं भगवान भरोसे है जिला अस्पताल में भी रोज नए विवाद सामने आते हैं.

उन्होंने कहा असंवेदनशील सरकार और उसके मुख्यमंत्री पत्रकारों से कहते हैं कि कल की बात छोड़ो आज की बात करों. स्वास्थ्य मंत्री का कोई इस्तीफा सामने आया न किसी नैतिकता के आधार पर किसी अधिकारी पर आज तक कार्रवाई हुई. इस घटना ने देशवासियों को झकझोर दिया. स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की स्थिति यह है कि एक झोला छाप डॉक्टर के गलत इंजेक्शन से एक मासूम बच्ची की मृत्यु हो गई. वहीं रोज नए विवाद जिला अस्पताल में सामने आते हैं. डॉक्टर है नहीं तृतीय, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी डॉक्टरों का काम कर रहे हैं. इन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की स्थिति को जमीन पर ला दिया है. गांव-गांव, गली-गली, मोहल्ले-मोहल्ले में अस्पताल खुल गए. जिस अस्पताल पर स्वास्थ्य विभाग कार्यवाही करता है, उस अस्पताल को 15 दिन बाद उसे नए नाम से सीएमएचओ कार्यालय परमिशन दे देता है. भैरूंदा के नर्मदा अस्पताल में एक मृत व्यक्ति के शरीर को पैसे के अभाव में उसके पीडि़त परिवार को नहीं दे रहे थे.

पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल ने कहा कि जिस तरह से छिंदवाड़ा में मासूमों की हत्या हुई है, उसमें उन मासूम बच्चों की क्या गलती थी, यह सीधे-सीधे सरकार की लापरवाही थी. सिर्फ डॉक्टर को निल िबत करने से क्या हो जाएगा. स्वास्थ्य मंत्री को इस्तिफा देना चाहिए. जिला चिकित्सालय और स्वास्थ्य विभाग पंगु बना हुआ है. धरना प्रदर्शन में अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा भी संबोधित किया गय. जिनमें हरपाल ठाकुर, कमल सिंह चौहान, विवेक राठौर, गुलाब बाई ठाकुर, ओम वर्मा, नईम नवाब, राजाराम बड़े भाई आदि ने भी सभा को संबोधित किया.

 

 

Next Post

साईकिल पाकर बेटियों को मिलेगी रफ्तार

Fri Oct 17 , 2025
आष्टा।क्षेत्र के ग्राम लसुडिय़ा विजयसिंह, खाम खेड़ा जत्रा, खाचरौद, अरनिया गाजी,भानाखेड़ी, मेहतवाड़ा के स्कूलों में साईकल वितरण विधायक गोपाल इंजीनियर के मुख्य आतिथ्य में किया गया. उन्होंने कहा कि इस योजना से बेटियों को नई रफ्तार और नए सपनों की नई उड़ान भरने का सुअवसर मिला है. उन्होंने कहा कि […]

You May Like