राशिफल-पंचांग : 11 मार्च 2026

पंचांग 11 मार्च 2026:-

रा.मि. 20 संवत् 2082 चैत्र कृष्ण अष्टमीं बुधवासरे रात 2/18, ज्येष्ठा नक्षत्रे रात 8/24, वज्र योगे दिन 8/0, बालव करणे सू.उ. 6/8, सू.अ. 5/52, चन्द्रचार वृश्चिक रात 8/24 से धनु, शु.रा. 8,10,11,2,3,6 अ.रा. 9,12,1,4,5,7 शुभांक- 0,3,7.

———————————————————

आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: बुधवार 11 मार्च 2026

वर्ष के प्रारंभ में आर्थिक सहयोग मिलेगा, शिक्षा के क्षेत्र में यात्रा होगी, वर्ष के मघ्य में सामाजिक कार्यो में मन खिन्न रहेगा, व्यापार में व्यर्थ की भागदौड़ एवं व्यय में वृद्धि होगी,मित्र के कारण तनाव रहेगा, वर्ष के अन्त में प्रतिष्ठा एवं यश में वृद्धि होगी, घरेलू कार्यो में व्यस्तता रहेगी, व्यय में नियंत्रण रखें.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को पारिवारिक तनाव रह सकता है, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को कर्मचारियों के सहयोग से कार्यो में सफलता मिलेगी, चिन्ता का निवारण होगा, कर्क राशि के व्यक्तियों को आर्थिक कमी का अनुभव होगा, सिंह राशि के व्यक्तियों को पूर्व निर्धारित कार्यो में सफलता मिलेगी, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को नौकरी में सफलता, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को शिक्षा अच्छी रहेगी. मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को धार्मिक यात्रा के योग हैं.

———————————————————

आज का ंभविष्य: बुधवार 11 मार्च 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक सुन्दर, सुशील कोमल, भावुक परोपकारी तथा मिलनसार होगा. खेलकूद के प्रति अधिक ध्यान देगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. बचपन में आकस्मिक स्वास्थ्य कष्ट होगा. विद्या में विलंब होगा. माता पिता का भक्त होगा.

———————————————————

मेष– धन मान सम्मान एवं यश कीर्ति में वृद्धि होगी. अचानक नये कार्य आपके उपर आ सकते हैं. सुख रहेगा. विकास की योजना बनेगी.

वृषभ– व्यर्थ की समस्या का सरलता से समाधान होगा. सहयोग में कमी आयेगी. दूर दराज की यात्रा होगी. विवादास्पद मामलों को टालें.

मिथुन– आपसी तनाव से मानसिक परेशानी होगी. कोई ऐसा कार्य बनेगा. जो आपके लिये हितकर रहेगा. मांगलिक कार्यो पर खर्च होगा.

कर्क– किसी बहुप्रतीक्षित कामना की पूर्ति होगी. जीवन साथी का सहयोग रहेगा. ज्वरअतिसार से पीडि़त हो सकते है. सुख का अनुभव रहेगा.

सिंह– आपके दायित्वों की पूर्ति होगी. यात्रा में लाभ प्राप्त होगा. पुरूषार्थ बना रहेगा. जोखिम के कार्यो से बचने का प्रयास करें.

कन्या– महत्वाकांक्षी योजनाओं की पूर्ति होगी. मनोरंजक प्रवास हो सकता है. सतर्कता व सावधानी बांछनीय है. सफलता मिलेगी.

तुला– शासकीय कार्यो में यश, मान सम्मान मिलेगा. प्रिय संदेश प्राप्त हो सकता है. दूर दराज की यात्रा में सतर्कता रखें. दाम्पत्य सुख मिलेगा.

वृश्चिक– धार्मिक कार्यो में खर्च होगा. दूर गये मित्र के संबंध में शुभ समाचार प्राप्त होगा. सावधानी बांछनीय. कार्य कुशलता बनी रहेगी.

धनु- सत्कार्यो में खर्च होगा. आर्थिक एवं व्यापारिक कार्यो में लाभ होगा. विरोधी वर्ग सक्रिय रहेगा. शुभ संदेश प्राप्त होगा. प्रसन्नता रहेगी.

मकर– पारिवारिक वातारण सुखद एवं अनुकूल रहेगा. मन में विशेष हर्ष रहेगा. स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें. पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी.

कुम्भ– आर्थिक कार्यो में सावधानी रखें. जोखिमदारी कार्यो को फिलहाल टालदेना ही उचित होगा. अनावश्यक वाद विवाद को टालें.

मीन– पारिवारिक निकटता रहेगी, सुखद समाचार मिलेगा. किसी कार्य में संलग्नता रहेगी. भूमि भवन मकान आदि का कार्य सरलता से होगा.

———————————————————

व्यापार-भविष्य:

चैत्र कृष्ण अष्टमीं को ज्येष्ठा नक्षत्र के प्रभाव से सोना, चांदी में मंदी होगी, रूई कपास में तेजी होगी. गुड़ खांड़, के भाव धीरे धीरे नरम गरम रहेगें. आज हाजिर मार्केट में बने भाव नीचे गिर सकते हैं. व्यापार का रूख सामान्य रहेगा. भाग्यांक 2543 है.

———————————————————

Next Post

बारामती में हिट-एंड-रन दुर्घटना में ग्राम सेवक की मौत, ग्रामीणों ने की सड़क जाम

Wed Mar 11 , 2026
पुणे, (वार्ता) महाराष्ट्र में बारामती तालुका के जलगांव के.पी. गांव की सीमा से गुजरने वाले राज्य राजमार्ग पर सोमवार रात एक ग्राम सेवक की सड़क दुर्घटना में दुखद मृत्यु हो गई। यहां पहुंची एक रिपोट के अनुसार घटना तब हुई जब एक अज्ञात वाहन ने उनकी गाड़ी को भीषण टक्कर […]

You May Like