नशे में धुत एंबुलेंस-चालक ने 3 बाइकों को मारी टक्कर, एक घायल

नीमच। सुवाखेड़ा-जावद रोड पर मंगलवार को एक एंबुलेंस चालक ने नशे की हालत में लापरवाही से वाहन चलाते हुए तीन बाइकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक बाइक चालक घायल हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने एंबुलेंस का पीछा कर उसे रोका और जावद पुलिस को सूचना दी।

पहली टक्कर सुवाखेड़ा के पास हुई, जिसमें बाइक चालक राजेश पाटीदार घायल हो गए। उन्हें तुरंत जावद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। दूसरी घटना सुवाखेड़ा बस स्टैंड पर हुई, जहां एंबुलेंस ने सडक़ किनारे खड़ी एक बाइक को टक्कर मार दी। इस दौरान बाइक के पास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था।

चालक ने कुल तीन बाइकों को टक्कर मारी

ग्रामीणों के अनुसार, चालक ने कुल तीन बाइकों को टक्कर मारी थी। घटना के बाद ग्रामीणों ने एंबुलेंस का पीछा कर उसे रोका और पुलिस के हवाले कर दिया। जावद पुलिस ने एंबुलेंस चालक नितेश मोदी (निवासी शामगढ़, जिला मंदसौर) को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने चालक का मेडिकल परीक्षण कराया है और मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

इस घटना ने स्वास्थ्य सेवाओं में एंबुलेंस चालकों की निगरानी और उनकी ड्यूटी से पहले जांच की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि एंबुलेंस में उस समय कोई गंभीर मरीज होता, तो उसकी जान को खतरा हो सकता था।

Next Post

बंगलादेश भारत न जाने पर अडिग, आईसीसी को मनाएंगे

Wed Jan 7 , 2026
ढाका, 07 जनवरी (वार्ता) बंगलादेश सरकार के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने बुधवार को कहा कि वह आईसीसी टी20 विश्व कप के लिए बंगलादेश के वेन्यू को बदलने के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को मनाने की पूरी कोशिश करेंगे, और इस बात पर ज़ोर दिया कि खेल की गवर्निंग […]

You May Like