एक चार पहिया वाहन की टक्कर लगने से वृद्ध की मौत 

नवभारत न्यूज

दमोह. जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत सागर नाका चौकी सागर मार्ग कृषि विज्ञान केंद्र के आगे एक चतुर्भुज ढाबा के पास एक तेज रफ्तार वाहन ने पैदल जा रहे दंपति में पति को टक्कर मार दी, जिससे लोगों का हुजूम लग गया. मौके पर पहुंची हंड्रेड डायल ने तत्काल ही वृद्ध को उठाकर इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल ले आए, जहां ड्यूटी रत डॉक्टर ने चेकअप उपरांत ईसीजी कराकर मृत घोषित कर दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार मौके पर पहुंची हंड्रेड डायल पायलट संतोष और आरक्षक कमल लोधी ने बताया कि जैसे ही खबर मिली थी, तत्काल ही पहुंचकर अस्पताल लाए हैं.

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि मृतक चिंताराम पिता सिंह राम सींग उम्र 60 वर्ष निवासी सागर नाका चौकी के पीछे निवास रत की मौत हो जाने पर पुलिस जांच में जुटी हुई है.

Next Post

शिकायत करने कलेक्ट्रेट आ रहा वाहन पलटा,कई महिलाएं घायल

Wed Jan 22 , 2025
खंडवा। पिकअप वाहन का टायर फटने से एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना पिपलोद थाना क्षेत्र के ग्राम बीलाखेड़ी की है, जहां लंबे समय से ग्रामीण पयजल समस्या से जूझ रहे हैं। बार – बार ग्राम पंचायत में शिकायत करने […]

You May Like