दिल्ली ने टॉस जीता, मुबंई पहले करेगी बल्लेबाजी

मुबंई 15 मार्च (वार्ता) दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लानिंग ने वुमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के खिताबी मुकाबले में टॉस जीतकर मुबंई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया।

फाइनल मुकाबले में दिल्ली की टीम में एक बदलाव किया गया है। तितास साधु को बाहर बैठाया गया है वहीं मुबंई इंडियंस बगैर बदलाव के मैदान पर उतरी है।

दिल्ली की कप्तान लानिंग ने कहा कि वह फ़ाइनल के लिए काफ़ी उत्सुक हैं और उनकी टीम इस मैच को एक मौक़े के तौर पर देख रही हैं, दिल्ली की टीम में एक बदलाव है, तितास साधु बाहर हैं। मुबंई की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि इस टूर्नामेंट में उनकी टीम के लिए पक्ष में चीज़ें इसलिए गई हैं कि उन्होंने खेल में बने रहने की कोशिश की है। मुंबई इंडियंस की टीम ने कोई बदलाव नहीं किया है।

टीमे इस प्रकार हैं: मुंबई इंडियंस : यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हेली मैथ्यूज़, नैट सिवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), सजीवन सजना, एमेलिया कर, अमनजोत कौर, जी कमालिनी, संस्कृति गुप्ता, शबनिम इस्माइल, साइका इशाक़

दिल्ली कैपिटल्स : शेफ़ाली वर्मा, मेग लानिंग (कप्तान), जेस जॉनासन, जेमिमाह रॉड्रिग्स, ऐनाबल सदरलैंड, मारीज़ान काप, सारा ब्राइस (विकेटकीपर), निकी प्रसाद, शिखा पांडे, मिन्नू मणि, श्री चरणी

Next Post

अमेरिका में 43 देशों पर नया यात्रा प्रतिबंध लगाने पर विचार

Sat Mar 15 , 2025
वाशिंगटन, 15 मार्च (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के प्रशासन ने 43 देशों के खिलाफ नए यात्रा प्रतिबंधों पर विचार करना शुरू कर दिया है, जिसमें अफगानिस्तान, ईरान और सीरिया से वीजा आवेदनों की प्रक्रिया को रोकना भी शामिल हो सकता है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार अमेरिकी कूटनीतिक और सुरक्षा […]

You May Like

Play sound