ग्वालियर: भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा 26 नवंबर को शाम 5 बजे पार्टी कार्यालय मुखर्जी भवन पर संगोष्ठी का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महाराष्ट्र के सह प्रभारी व पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया करेंगे। साथ ही कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष संतोष गोडयाले ने दी।
