रेवंत रेड्डी ने कुरनूल बस हादसे पर शोक व्यक्त किया

हैदराबाद, 24 अक्टूबर (वार्ता) तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में हुयी बस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया।

श्री रेवंत रेड्डी ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की और राज्य के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे आंध्र प्रदेश के अपने समकक्षों के साथ समन्वय स्थापित करें ताकि सभी आवश्यक राहत उपाय शीघ्रता से किए जा सकें।

उन्होंने घटना के संबंध में मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक के साथ चर्चा की और उन्हें पीड़ितों के परिवारों की सहायता के लिए एक विशेष हेल्पलाइन स्थापित करने के निर्देश दिए।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने गडवाल जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को दुर्घटनास्थल पर तुरंत पहुँचने और स्थिति पर कड़ी नज़र रखने का भी आदेश दिया।

आंध्रप्रदेश में आज तड़के एक यात्री बस में आग लग जाने से 20 लोगों की मौत हो गयी।

Next Post

रूसी तेल कंपनियों पर अमेरिकी बैन पर भड़के पुतिन

Fri Oct 24 , 2025
व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिका के बैन पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि रूस कभी दबाव में नहीं आएगा और इसका आर्थिक प्रभाव नगण्य रहेगा, ऊर्जा क्षेत्र आत्मविश्वासी है। रूस की प्रमुख तेल कंपनियों पर अमेरिका के बैन पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को […]

You May Like