मेले में ऑफर लेटर पाकर खिले युवाओं के चेहरे

शाहगंज। जिला रोजगार कार्यालय एवं शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान द्वारा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन विधायक रमाकांत भार्गव की उपस्थिति में किया गया.

मेले में 782 युवक-युवतियों ने पंजीयन कराया. 18 कंपनियों द्वारा अभ्यर्थियों के साक्षात्कार एवं चयन की प्रक्रिया संपन्न की गई. 572 अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन हुआ. चयनित अभ्यर्थियों में से 382 युवाओं को मंच से ऑफर लेटर वितरित किए गए. मेले में एसएसआर एवं ग्लोबल स्किल पार्क,के प्रतिनिधियों ने युवाओं को कैरियर मार्गदर्शन और कौशल विकास के क्षेत्र में अवसरों की जानकारी दी. इस मौके पर जनपद पंचायत अध्यक्ष महेंद्र शर्मा, नप अध्यक्ष सोनम भार्गव, व्यापार एवं उद्योग केंद्र महाप्रबंधक अनुराग वर्मा, एलडीएम जयदीप भट्टाचार्य, प्रचार्य भूपेंद्र चांदेकर, जिला रोजगार अधिकारी कमलेश पटेल आदि उपस्थित थे.

 

Next Post

जानलेवा बने सड़क के गड्ढों से राहगीर हो रहे परेशान

Thu Sep 10 , 2026
बुधनी। नगर प्रमुख मार्गों की बदहाल स्थिति  वाहन चालकों के लिए खतरा बनती जा रही है. सड़कों पर दो फीट तक गहरे गड्ढे हो गए हैं. इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग द्वारा इनकी मरम्मत नहीं कराए जाने से लोगों में नाराजगी है. एकलव्य आवासीय विद्यालय के पास स्टेट हाईवे पर बने […]

You May Like