
भोपाल। अपर सत्र न्यायाधीश बैरसिया पवन कुमार बांदिल और थाना प्रभारी गुनगा ने शनिवार को पीएम अरविन्द भार्गव शासकीय स्कूल हर्राखेड़ा में सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार विधिक सहायता जानकारी शिविर लगाकर स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम में शामिल हुए. कार्यक्रम में नालसा, सालसा, डालसा और टालसा के तहत् निःशुल्क विधिक सहायता संबंधी जानकारी दी गई. इस मौके पर राष्ट्रीय निःशुल्क कानूनी हेल्पलाईन 15100 के बारे मे भी बताया गया. इस मौके पर स्कूल के प्राचार्य,शिक्षकगण और सैकड़ों छात्र-छात्राए उपस्थित रहे.
