
सतना। हिट एंड रन मोटरयान दुर्घटना पीड़ित प्रतिकर योजना 2022 के तहत अज्ञात वाहन से सड़क दुर्घटना में मृत्यु या गंभीर रूप से घायल होने पर पीड़ितों को आर्थिक मदद दी जाती है। इसी क्रम में कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ. सतीश कुमार एस ने जिले की उचेहरा, नागौद और रघुराजनगर तहसीलों के 12 प्रकरणों में कुल 21 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की है। इसमें 10 मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख तथा 2 घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे।
नागौद तहसील के हरिरा सलेहा निवासी जीवनलाल लोधी, जाखी निवासी अशोक कुमार बागरी और पवाई निवासी राजेश बागरी को परिजनों की मृत्यु पर 2-2 लाख रुपये स्वीकृत किए गए। वहीं, राजेंद्र बासुदेव और कमलू प्रजापति को घायल होने पर 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे। रघुराजनगर तहसील के उजरौंधा निवासी ओमप्रकाश अहिरवार तथा कोल्हुआ निवासी रामवती केवट को पति की मृत्यु पर 2-2 लाख रुपये मंजूर हुए।
इसके अलावा उचेहरा तहसील के खरकोनी मोहल्ला निवासी तेरसिया बाई, ककरा निवासी कोमल चर्मकार की पत्नी, बीदा निवासी फगुनी कोल तथा लगरगवां निवासी सियाराम लोधी को भी परिजनों की मृत्यु पर 2-2 लाख रुपये स्वीकृत किए गए।
दस्तावेजों के अभाव में 18 प्रकरण निरस्त कर दिए गए हैं।
