
छिंदवाड़ा। देहात थाना क्षेत्र में बहन को परेशान कर रहे पति को साले ने मौत के घाट उतार दिया। साले ने जीजा का रस्सी से गला घौंट दिया। जिसके बाद मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने इस अंधे हत्याकांड का महज 24 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस और एफएसएल टीम की अहम भूमिका रही। हत्या में प्रयुक्त मशरूका भी जब्त कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायलय में पेश कर जेल भेज दिया है।
यह है मामला
थाना देहात क्षेत्र अंतर्गत 19 मई को ग्राम काराबोह डेम रिंग रोड के समीप एक बबूल के पेड के पास एक अज्ञात व्यक्ति के शव मिलने की सूचना मिली। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच कार्यवाही प्रारंभ की। निरीक्षण करने पर प्रथम दृष्टया हत्या का मामला प्रतीत हो रहा था। पुलिस ने अज्ञात आरोपी पर धारा 103(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एसपी एवं एएसपी के निर्देशन में सीएसपी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ने विशेष टीम गठित की। टीम ने भौतिक साक्ष्य, तकनीकी साक्ष्य, मुखबिर सूचना एवं आसपास के लोगों से पूछताछ की। घटना स्थल पर थाना प्रभारी जीएस राजपूत, एफएसएल अधिकारी अजीता जौहरी, फिंगर प्रिंट निरीक्षक सतेन्द्र बघेल, डॉग स्कॉट, सायबर सैल एवं टीम ने अंधे हत्या कांड का खुलासा कर लिदया। इस मामले में पुलिस ने मृतक का साला दिलीप पिता राजेन्द्र प्रसाद सिसोदिया उम्र 35 साल निवासी ईशानगर को अभिरक्षा में लेकर पुछताछ की। पूछताछ में साले दिलीप ने बताया गया कि उसकी बहन को जीजा शादी के बाद से परेशान करता था। जिस कारण रंजिशवस रस्सी से गला घोंटकर हत्या करना बताया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
इनकी रही विशेष भूमिका
इस मामले में निरीक्षक जीएस राजपूत थाना प्रभारी देहात, एफएसएल अधिकारी अजीता जौहरी, फिंगर प्रिंट निरीक्षक सतेन्द्र बघेल, उनि हर्ष नागले, सउनि संदीप राजपूत, सउनि नितेश ठाकुर, प्र. आर. 801 मंगल तेकाम, आर. शैलेन्द्र, सौरभ, शेर सिंह, अर्जुन, झनक, तरुण., सूरज, म.आर. रानू, अभिषेक (सायबर सैल), जितेन्द्र (डॉग स्कॉट) की विशेष भूमिका रही।
