सीहोर। श्री सत्य सांईं विश्वविद्यालय प्रौद्योगिकी एवं चिकित्सा विज्ञान के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग द्वारा आयोजित छह दिवसीय अटल संकाय विकास कार्यक्रम के अंतर्गत औद्योगिक भ्रमण कराया गया. विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों ने उद्योग में अपनाई जा रही आधुनिक तकनीकों, उत्पादन प्रक्रियाओं एवं कार्यप्रणाली को नजदीक से समझा. विशेषज्ञों ने इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र से जुड़ी तकनीकी जानकारी के साथ विभिन्न औद्योगिक प्रक्रियाओं को भी समझाया. डीन अकादमिक एवं कार्यक्रम समन्वयक डॉ. निलेश दिवाकर ने कहा कि औद्योगिक भ्रमण विद्यार्थियों के सैद्धांतिक ज्ञान को वास्तविक औद्योगिक परिस्थितियों से जोडऩे में भूमिका निभाते हैं. वहीं डॉ. सचिन बरासकर ने कहा कि उद्योग आधारित अनुभव विद्यार्थियों में तकनीकी समझ के साथ नवाचार एवं व्यावहारिक कौशल विकसित करने में सहायक है.
