साली को जान से मारने की कोशिश करने वाला गिरफ्तार

भोपाल। थाना स्टेशन बजरिया पुलिस ने साली को छुरी मारकर हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है. पत्नी के फोन पर साली से बात करने पर आरोपी नाराज था. आरोपी ने घर से बाहर साली को बुलाकर घटना को अंजाम दिया था.

पुलिस के मुताबिक बीते 16 अप्रैल को फरियदिया राजुमारी नागवंशी के साथ आरोपी ने वारदात की. घायल अवस्था में राजकुमारी ने पुलिस को बताया कि उसके जीजा दशरथ उर्फ राज ने घर के बाहर बुलाकर जान से मारने की नीयत से पेट पर चाकू से हमला किया. पीड़िता के घायल होने पर इलाज के लिए उसे हमीदिया असप्ताल ले जाया गया. अस्पताल की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को फरियादिया ने बताया कि उसके जीजा दशरथ नागवंशी ने उसकी बहन से फोन पर बात करने की बात पर नाराज था. इसके चलते आरोपी ने राजकुमारी को चाकू मार कर हत्या करने का प्रयास किया. पुलिस ने हत्या के प्रयास का अपराध दर्ज किया. घटना समय से ही आरोपी फरार होकर बार बार अपना मोबाईल फोन बंद चालू कर लोकेशन बदल रहा था, जिससे उसे गिरफ्तार करने में पुलिस को कठिनाई हो रही थी. आरोपी का मोबाईल चालू होने पर मिली लोकेशन पर उसे ट्रेस कर गिरफ्तार किया गया. आरोपी की मोटरसायकल और घटना में प्रयुक्त छुरी को पुलिस ने जब्त कर लिया है.

Next Post

स्विमिंग के दौरान बच्चों की बिगड़ी तबीयत, परिजनों ने पहुंचाया अस्पताल 

Wed May 20 , 2026
भोपाल। टीटी नगर इलाके में संचालित प्रकाश तरण पुष्कर में बुधवार स्विमिंग के दौरान 2 बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई. बच्चों को तुरंत उनके परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां सभी का इलाज हुआ. कुछ दिन पहले यहां स्विमिंग के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई थी. जानकारी के […]

You May Like