
खंडवा। जिला मुख्यालय खंडवा से 25 किलोमीटर दूर ग्राम भोजखेड़ी के स्थित भगवान भोलेनाथ का स्वयंभू शिवलिंग प्रकति की गोद में स्थित है, सोमवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के खंडवा आगमन पर देवगिरी में स्थित स्वयंभू शिवलिंग की जानकारी बताई गई। मुख्यमंत्री श्री यादव को बताया गया कि यहां स्वयंभू शिवलिंग है जिस पर 12 महीना जलाभिषेक होता रहता है इस पर मुख्यमंत्री श्री यादव ने भी जाना की ऐसा सिद्ध स्थल कहां है। उन्हें बताया गया कि यह छैगांव माखन जनपद के देवझिरी मे है। इस अवसर पर भूतेश्वर महादेव देवझिरी का छायाचित्र फोटो क्षेत्रीय लोकप्रिय विधायक छाया गोविंद मोरे, भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, जी सांसद प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह मंडलोई भक्ति समिति धर्मेंद्र सिंह चौहान कालजाखेड़ी द्वारा भेंट किया गया।
