दमोह: छतरपुर जिले के बक्सवाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रयागराज से छतरपुर होकर जबलपुर जा रही कार रविवार सुबह सड़क दुर्घटना में शिकार हो गई. जिससे कार में सवार करीब 3 से 4 लोगों में एक 12 वर्षीय अनुष्का अग्रवाल की मौत हो गई. वहीं राघव उम्र 14 वर्ष, अभिषेक 45 वर्ष और सोनिया उम्र करीब 44 वर्ष सभी निवासी जबलपुर का इलाज दमोह जिला अस्पताल में होने के उपरांत जबलपुर रेफर कर दिया गया है. जहां रेफर के दौरान मासूम सहित पिता अभिषेक अग्रवाल उम्र 45 वर्ष की मौत की खबर सामने आई है. बता दें कि जैसे ही यह खबर लगी तो तत्काल डॉ बृजेंद्र असाटी, पूर्व पार्षद विवेक अग्रवाल, चेतन अग्रवाल,एडवोकेट अमित अग्रवाल, जुगल राहुल अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल विकास, शुभम, रवि अमरदीप जैन के अलावा और भी दमोह से अग्रवाल समाज के लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचकर सहयोग कर उन्हें जबलपुर सुरक्षित एंबुलेंस के माध्यम से भेजा
Next Post
पड़री थाना नोहटा के पास अनियंत्रित होकर पिकअप पलटी
Mon Feb 10 , 2025
गंता में शामिल होने के उपरांत कोटखेरा थाना तारादेही वापस जा रही थी पिकअप पिकअप में सवार दो दर्जन से अधिक घायलों में 1 की मौत दमोह: जिले के कुम्हारी व नोहटा थाना क्षेत्र के बीच पड़री के पास रविवार सुबह अनियंत्रित होकर एमपी 20 जीबी 4365 पिकअप पलट गई. […]

You May Like
-
2 months ago
नाबालिग बेटे ने की मां की हत्या
-
6 months ago
मंडला में धूमधाम से मनाया जा रहा विश्व आदिवासी दिवस