फर्जी क्राइम ब्रांच बनकर राहगीरों को धमकाने वाले दो युवक गिरफ्तार

इंदौर:लसूड़िया पुलिस ने 60 फीट रोड, चिकित्सक नगर पर बाइक रोक कर खुद को क्राइम ब्रांच अधिकारी बताकर एक जोड़े से अभद्रता करने वाले दो शातिरों को मात्र 24 घंटे में दबोच लिया है. पकड़े गए युवकों के कब्जे से वारदात में उपयोग की गई सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल नम्बर एमपी 09 एनटी 9676 जब्त की है. डीसीपी क्राईम राजेश त्रिपाठी ने बताया कि घटना शनिवार 5 जुलाई की रात करीब 1 बजे हुई थी, उज्जैन निवासी सोनम और उनके मंगेतर रोहित एक्टिवा से लौट रहे थे, तभी दो अज्ञात युवकों ने आगे बाइक अड़ा कर परिचय पत्र दिखाने को कहा.

खुद को क्राइम ब्रांच बताकर धमकाते हुए उन्होंने अपशब्द कहे और रोहित के साथ मारपीट करने लगे. शक होने पर पीड़ितों ने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू किया तो दोनों फरार हो गए. दो दिन बाद सोनम ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज की थी, सोनम की रिपोर्ट पर क्राईम ब्रांच ने तुरंत टीम गठित: पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर डीसीपी जोन 2 हंसराज सिंह ने एसीपी आदित्य पटले और टीआई तारेश सोनी के नेतृत्व में विशेष टीम बनायी.

घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और बाइक नंबर के आधार पर सुराग जुटाया, मुखबिर सूचना से दोनों संदिग्धों की पहचान तय की गई, जिसमें 24 वर्षयी सत्यम पिता रतन भदौरिया , मूल निवासी मेहगाँव, ज़िला भिंड; हाल पता खातीपुरा, इंदौर तथा 30 वर्षीय सुनील पिता प्रेम सिंह राजपूत निवासी नॉर्थ एवेन्यू, सुखलिया, इंदौर दोनों को गिरफ्तार कर इनके खिलाफ विभन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जब इनसे पूछताछ की तो आरोपियों ने राहगीरों को धमकाकर वसूली की योजना स्वीकार की है; सुनील ने पूर्व में सेना में कार्यरत रहने की बात भी बताई है

Next Post

महादेवा रोड फायरिंग काण्ड में 2 आरोपी गिरफ्तार

Tue Jul 8 , 2025
सतना: महादेवा रोड धवारी क्षेत्र में फायरिंग और रॉड से हमला कर दहशत फैलाने की घटना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोमवार को दो और आरोपियों को दबोच लिया. पुलिस द्वारा अब तक उक्त घटना में शामिल दो आरोपी और एक पनाह देने वाले को गिरफ्तार किया जा चुका […]

You May Like