सतना: बिना नंबर की स्कूटी पर सफेद रंग की बोरी में शराब के कार्टूनों को लादकर तस्करी कर रहे दो आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया।रामपुर बघेलान थाना प्रभारी संदीप चतुर्वेदी से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखविर सूचना मिली कि ग्राम सेल्हना तरफ से दो ब्यक्ति एक स्कूटी में भारी मात्र मे अवैध शराब लेकर रामपुर बाघेलान तरफ लेकर जाने वाले है।
सूचना पर रेड करने पर आरोपी विवेक शिवहरे पिता छोटे लाल शिवहरे उम्र 20 साल निवासी कर्पवाह एवं रोहित जायसवाल पिता शिव लखन जायसवाल उम्र 33 साल निवासी कर्पवाह थाना रामपुर बाघेलान की तलासी ली गई। इस दौरान कुल 54 लीटर शराब बरामद की गई । जिसकी कीमत 40500 रु आंकी गई। जिसे देखते हुए धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अवैध शराब एवं स्कूटी जप्त कर ली गई।
