जेडीए अध्यक्ष ने योजनाओं का लिया जायजा, काम में देरी पर ठेकेदार की निविदा होगी तत्काल निरस्त

जबलपुर: सुगम यातायात के साथ परियोजनाएं शहर को नया स्वरूप प्रदान करेगी। इसके साथ शहर विकास को पंख लगेंगे। जबलपुर विकास प्राधिकरण द्वारा प्रस्तावित एवं संचालित योजनाओं के निर्माण एवं विकास कार्य गुणवत्ता के साथ ही तय समय सीमा में पूर्ण हो यह हमारा प्रयास है, साथ ही जबलपुर शहर के विकास में जेडीए द्वारा जो योजनाएं संचालित की जा रही है उनमें जो कार्य पूर्णता की ओर है उनके पूर्ण होते ही हम योजनाओं को जबलपुर के जनता को समर्पित करेंगे यह बात जबलपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष संदीप जैन ने प्राधिकरण की योजनाओं के विकास कार्यों के निरीक्षण के दौरान कही।

जेडीए अध्यक्ष जैन ने प्राधिकरण की योजना क्रमांक 64 एवं 65 के रोड नेटवर्क, कल्वर्ट, ड्रेन एवं पार्को की बाउण्डरी वाल निर्माण कार्य में विलम्ब होने पर निविदाकार की निविदा निरस्त किये जाने भी निर्देशित किया गया। उन्होंने जेडीए की बहुप्रतीक्षित योजना क्रमांक 11 द्वितीय चरण शताब्दीपुरम प्रोजेक्ट 9 स्क्वेयर, 8 एच.आई.जी., योजना क्र्रमांक 16 लक्ष्मीपुर, योजना कमांक 65 एवं 64 योजना क्रमांक टी.डी.एस.-2 एवं योजना क्रमांक 5/14 गजरथ व्यवसायिक परिसर का निरीक्षण किया। संदीप जैन ने जेडीए के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए योजना क्रमांक 11 द्वितीय चरण शताब्दीपुरम प्रोजेक्ट 9 स्क्वेयर, योजना को समय सीमा में कार्य करते हुए मार्च 2027 तक पूर्ण करने एवं परिसर में हरियाली एवं बाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को विकसित करने के साथ योजना क्रमांक 11 द्वितीय चरण 9 स्क्वेयर प्राजेक्ट के लिए निरीक्षण के दौरान परियोजना की प्रगति की समीक्षा की गई ।
विलंब न हो, 31 मार्च तक प्रोजेक्ट पूर्ण हो-
निरीक्षण उपरांत अध्यक्ष द्वारा प्रोजेक्ट को गुणवत्ता के साथ एवं निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने निर्देश जारी करते हुए कहा कि 31 मार्च, 2027 तक पूर्ण किया जाना अनिवार्य है। इस निर्धारित तिथि तक कार्य पूर्ण कर निविदाकार द्वारा परियोजना को प्राधिकरण को सौंपना होगा। प्रोजेक्ट का रेरा पंजीयन निर्धारित समय-सीमा के भीतर अनिवार्य रूप से पूर्ण किया जाए, ताकि आगामी वैधानिक प्रक्रियाओं में कोई विलंब न हो। उन्होंने निर्देश दिए कि सोलर एनर्जी, पर्यावरण संरक्षण एवं ऊर्जा बचत को ध्यान में रखते हुए प्रोजेक्ट के अंतर्गत सोलर एनर्जी के उपयोग के लिए आवश्यक तकनीकी प्रावधान व संरचना निर्धारित की जाए और इसे प्रोजेक्ट के मुख्य ले-आउट कार्य योजना में शामिल किया जाए।

संदीप जैन ने बताया कि शताब्दीपुरम योजना क्रमांक 11 द्वितीय चरण में निर्मित आलीशान 08 एच.आई.जी., पूर्ण हो चुके भवनों के विक्रय की वैधानिक व नियमानुसार प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। योजना क्रमांक 16 ग्राम लक्ष्मीपुर में फिनिशिंग कार्य के लिए निविदा जारी की जा चुकी है। जेडीए अध्यक्ष ने कहा कि योजना क्रमांक 64 एवं 65 एस.आर.-3 मुख्य मार्ग का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण किया जा चुका है जो सभी नागरिकों को शहर से सीधे जोड़ेगा मुख्य द्वार का निर्माण स्वीकृत हो चुका है। निरीक्षण के दौरान प्राधिकरण उपाध्यक्ष प्रशांत केसरवानी, मु.का.अधि दीपक कुमार वैघ, कार्यपालन यंत्री संजय खरे, शैलेन्द्र चौबे एवं आलोक यादव एवं संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें ।

Next Post

जलभराव से निपटने मैदान में उतरी ननि टीम

Fri Jul 3 , 2026
जबलपुर:मानसून की आमद के साथ ही नगर निगम ने जलभराव की समस्या से निपटने के लिए अपनी पूरी टीम लगा दी गई है। नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए निगम के स्वच्छता मित्र और तकनीकी टीमें दिन-रात सजगता से मुस्तैद हैं। निगम निगम द्वारा शहर […]

You May Like