शिवधाम कुंडेश्वर में उमड़ा भक्तों का सैलाव 

टीकमगढ़। प्रसिद्ध शिवधाम कुंडेश्वर मंदिर में श्रावण मास

के अंतिम सोमवार को सुबह से ही आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। ब्रह्म मुहूर्त में सुबह 4 बजे मंदिर के प्रधान पुजारियों ने दूध, दही, शहद, शकर, भांग और घी से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया।

करीब 1 घंटे चले इस पूजन के बाद सुबह 5 बजे मंदिर का गर्भगृह श्रद्धालुओं के लिए खोला गया। गर्भगृह खुलते ही श्रद्धालुओं ने बम बम भोले के जयकारों के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक किया। सुबह 6 बजे के बाद मंदिर परिसर में भक्तों की संख्या तेजी से बढ़ती गई और दोपहर 12 बजे तक करीब 30 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच चुके थे।

मंदिर ट्रस्ट की ओर से महिला और पुरुष भक्तों के लिए अलग अलग कतारों की व्यवस्था की गर्ड थी। भक्तों को दर्शन में कोई असुविधा न हो, इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। बड़ी संख्या में महिला व पुरुष पुलिस बल मंदिर परिसर और बाहर तैनात रहा। एसडीओपी राहुल कटरे, कोतवाली प्रभारी उपेंद्र छारी और देहात थाना प्रभारी चंद्रकांत यादव स्वयं मौके पर मौजूद रहे। मंदिर के चारों ओर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए.

Next Post

कच्चा मकान गिरने से पति और पत्नी घायल

Mon Aug 4 , 2025
टीकमगढ़।जिले के नगर परिषद लिधौरा में देर रात एक कच्चे मकान की छत गिरने से हादसा हो गया। शहर के वार्ड नंबर 7 में स्टेट बैंक के पास बने खपरैल मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के समय 40 साल के प्रेमचंद यादव अपनी पत्नी कल्पना और 8 […]

You May Like

Play sound