भिंड: पंडोखर धाम के महंत गुरुशरण दास महाराज भिंड पहुंचे। यहां उन्होंने शास्त्री कॉलोनी स्थित श्रद्धालु आनंद दुबे के निवास पर दिव्य दरबार लगाया। जैसे ही उनके आगमन की सूचना फैली, स्थानीय श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।श्रद्धालु अपने जीवन से जुड़ी समस्याएं लेकर दरबार में पहुंचे। खास बात यह रही कि गुरुशरण दास महाराज ने किसी से कुछ पूछे बिना ही पर्चियों पर लिखी समस्याएं पढ़ीं और उनका त्वरित समाधान बताया।
श्रद्धालु आनंद दुबे ने बताया कि दरबार में आने वाले हर व्यक्ति की समस्या अलग थी। किसी को नौकरी की चिंता थी, कोई बीमारी से परेशान था, तो किसी को पारिवारिक कलह या अन्य मानसिक संकट था। भिंड प्रवास के दौरान गुरुशरण दास महाराज ने कई अन्य श्रद्धालुओं से मुलाकात की और फिर पंडोखर धाम के लिए रवाना हो गए।
