भोपाल: संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा आज रविवार को भोपाल के 50 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और छात्रों की गहन चेकिंग के साथ शुरू हुई। परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जा रही है।
भोपाल के अलावा इंदौर,जबलपुर और ग्वालियर में परीक्षा का केंद्र है। परीक्षा केंद्रों के बाहर सुबह से ही बड़ी संख्या में छात्र एकत्रित हो गए थे। कई केंद्रों पर पुलिस बल तैनात किया गया था। परीक्षा के लिए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की सघन जांच की गई। छात्र-छात्राएं समय पर परीक्षा कक्ष में पहुंचने के लिए प्रात: जल्दी ही घरों से निकल पड़े थे।
